Benefits of Amla in Hindi ,आवले के फायदे,ओर इसके गुण
आँवला जनसामान्य में प्रचलित फल है। यह स्वास्थ्य की दृष्टि से श्रेष्ठ फल है। यह स्वाद में कसैला, मधुर, अम्ल तथा दाह व वमन, प्रमेह का नाश करने वाला रसायन है। आँवला अपने खट्टे स्वाद से वात, मधुर व शीतलता से पित्त व कफ का विनाश कर त्रिदोष दूर करता है। आँवला विटामिन c का अद्भुत भंडार है।
आँवले का जन्म स्थान हमारे भारत देश ही है। यह सर्दियों में प्रचुरता में पाया जाता है। केवल आँवला ही उपयोगी नहीं वरन् इसकी गुठली व पत्तियाँ भी औषधीय उपयोग में आती हैं। हमारे देश की महिलाएँ आँवला नवमी को आँवले के वृक्ष की पूजा करती हैं।
आँवले को आयुर्वेद में महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है। च्यवन ऋषि द्वारा निर्मित च्यवनप्राश आंवला महत्वपूर्ण घटक है। प्रसिद्ध आयुर्वेदिक चिकित्सक वाग्भट्ट भी यौवन को रखने वाले पदार्थों में आँवले को श्रेष्ठ मानते थे। च्यवनप्राश के सेवन से स्फूर्ति आती है एवं सप्त धातुएँ पुष्ट होकर शरीर यौवन प्राप्त करता है। वैसे तो आँवले में डिशामिन-सी प्रचुरता से पाया जाता है
किन्तु विटामिन C के अतिरिक्त आंवले में विटामिन ए. केल्शियम, लोहा व विटामिन-बी भी पाया जाता है।
विटामिन C की विभिन्न फलों में उपस्थिति का तुलनात्मक विश्लेषण :
आँवले का रस 20 मि.लि. = 52 केले = 102 सेवफल = 1 किलो अंगूर = 2 किलो अमरुद = 20 किलो संतरा उक्त विश्लेषण आँवले की महत्ता को सिद्ध करता है।
आँवले के गुणों का जनसामान्य में प्रचार न होना ही इसके कम उपयोग का प्रमुख कारण है। आँवला प्रकृति प्रदत्त श्रेष्ठ औषधीय फल है। आँवला प्रकृति प्रदत्त श्रेष्ठ औषधीय फल है। वैज्ञानिकों ने अपने परीक्षणों से सिद्ध किया है कि आंवले का विटामिन-सी पकाने, सुखाने व पिसने से भी नष्ट नहीं होता है अतः इसे आसानी से भंडारण करके रखा जा सकता है।
आंवले का भंडारण पावडर, सुपारी, मुरब्बा, अचार, सब्जी व रस के रूप में किया जा सकता है। एक स्वस्थ व्यक्ति को 50 मिली ग्राम विटामिन-सी की आवश्यकता होती है। उक्त विटामिन-सी की मात्रा आधा औंस आंवले के रस से प्राप्त हो जाती है।
आँवला कीटाणुओं व शारीरिक व्याधियों को दूर करने में उपयोगी है। यह युवकों की शारीरिक व मानसिक उत्तेजना का शमन करके उन्हें संयत जीवन प्रदान करता है। गर्भिणी स्त्रियाँ भी यदि इसका नियमित सेवन करें तो गर्भावस्था के दौरान होने वाले विकारों, जैसे- जी घबराना, कब्ज, भूख की कमी एवं अन्य विकारों को दूर करने में सहायक है।

.jpeg)
